स्वामी प्रसाद मौर्य की विधान परिषद सदस्यता की जाए खत्म…. विमल सिंह, अमर्यादित टिप्पणी से करोड़ो हिंदू आहत…. प्रवीण मिश्रा , राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपा, रामचरितमानस पर भी स्वामी प्रसाद मौर्य कर चुके हैं अभद्र टिप्पणी , स्वामी प्रसाद मौर्य के टिप्पणी से हिंदुओं में पनप रहा आक्रोश
स्वामी प्रसाद मौर्य की विधान परिषद सदस्यता की जाए खत्म.... विमल सिंह, अमर्यादित टिप्पणी से करोड़ो हिंदू आहत.... प्रवीण मिश्रा , राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपा, रामचरितमानस पर भी स्वामी प्रसाद मौर्य कर चुके हैं अभद्र टिप्पणी , स्वामी प्रसाद मौर्य के टिप्पणी से हिंदुओं में पनप रहा आक्रोश

स्वामी प्रसाद मौर्य की विधान परिषद सदस्यता की जाए खत्म…. विमल सिंह,
अमर्यादित टिप्पणी से करोड़ो हिंदू आहत…. प्रवीण मिश्रा ,
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपा,
रामचरितमानस पर भी स्वामी प्रसाद मौर्य कर चुके हैं अभद्र टिप्पणी ,
स्वामी प्रसाद मौर्य के टिप्पणी से हिंदुओं में पनप रहा आक्रोश
बिंदु वर्मा ब्यूरो चीफ
पट्टी।हिंदू धर्म एवं देवी देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने से करोड़ों हिंदुओं के मन को ठेस पहुंच रहा है। और स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर टिप्पणी करना बहुत गलत बात है। हाई कोर्ट के लताड़ के बाद भी उनमें सुधार नहीं हो रहा है। उनकी टिप्पणी सेआहत शिवसेना के जिला अध्यक्ष विमल सिंह और सुरक्षा प्रमुख प्रवीण मिश्रा सहित पदाधिकारियों ने स्वामी प्रसाद मौर्य की विधान परिषद सदस्यता खत्म करने हेतु माननीय राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। शिवसेना प्रमुख एवं सुरक्षा प्रमुख सहित पदाधिकारियों द्वारा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी पट्टी को देते हुए आरोप लगाया है कि दीपावली के पावन पर्व के पूर्व संध्या पर स्वामी प्रसाद मौर्य विधान परिषद सदस्य हिंदुओं के आराध्य देवी देवता लक्ष्मी कहां से पैदा हो गई यह सब ढकोसला है। लक्ष्मी की पूजा अर्चना नहीं करना चाहिए। स्वामी प्रसाद मौर्य की इस टिप्पणी से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई। और पूर्व में रामचरितमानस जैसे पवित्र ग्रंथ पर भी भी गलत टिप्पणी कर चुके हैं। और हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं। जिससे हिंदुओं में आक्रोश पनप रहा है। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपते हुए पदाधिकारियों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विधान परिषद सदस्यता तत्काल समाप्त करने की राज्यपाल से जोरदार मांग किए हैं। ज्ञापन देने के दौरान प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विमल सिंह, सुरक्षा प्रमुख प्रवीण मिश्रा,जिला प्रमुख रामस्वामी यादव, जिला मंत्री संगम लाल विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रविंद्र त्रिपाठी, प्रखंड अध्यक्ष आनंद विश्वकर्मा, गौरांग दास, गिरजा शंकर, शिवा पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।