जामताली सुक्लान की ऐतिहासिक रामलीला 15 नवंबर से हो रही प्रारंभ , 35 वर्षों से जामताली शुक्लान की रामलीला का हो रहा भब्य मंचन , स्वर्गीय अशोक कुमार शुक्ल ने रामलीला की किया था स्थापना, अध्यक्ष दिनेश कुमार दुबे एडवोकेट, डायरेक्टर अमित कुमार शुक्ल के देखरेख में संपन्न होगी भव्य रामलीला
जामताली सुक्लान की ऐतिहासिक रामलीला 15 नवंबर से हो रही प्रारंभ , 35 वर्षों से जामताली शुक्लान की रामलीला का हो रहा भब्य मंचन , स्वर्गीय अशोक कुमार शुक्ल ने रामलीला की किया था स्थापना, अध्यक्ष दिनेश कुमार दुबे एडवोकेट, डायरेक्टर अमित कुमार शुक्ल के देखरेख में संपन्न होगी भव्य रामलीला

जामताली सुक्लान की ऐतिहासिक रामलीला 15 नवंबर से हो रही प्रारंभ ,
35 वर्षों से जामताली शुक्लान की रामलीला का हो रहा भब्य मंचन ,
स्वर्गीय अशोक कुमार शुक्ल ने रामलीला की किया था स्थापना,
अध्यक्ष दिनेश कुमार दुबे एडवोकेट, डायरेक्टर अमित कुमार शुक्ल के देखरेख में संपन्न होगी भव्य रामलीला
प्रतापगढ़।रानीगंज तहसील क्षेत्र के श्री रामलीला समिति जामताली शुक्लान की ऐतिहासिक रामलीला का भव्य मंचन 15 नवंबर से 21 नवंबर तक सात दिवसीय रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। इस रामलीला का 35 वर्षों से अनवरत भव्य मंचन किया जा रहा है। जामताली शुक्लान की रामलीला की स्थापना स्वर्गीय अशोक कुमार शुक्ल ने किया था। वह बीरापुर के पांडेय तारा की रामलीला को देखकर रामलीला मंचन से प्रभावित होकर जामताली शुक्लान में रामलीला मंचन कराने का निर्णय लिया था। उस समय बांस बल्ली और गैस की रोशनी से रामलीला शुरू हुई थी। आज जामताली सुक्लान की रामलीला पक्के मंच पर रेडियम की रंग बिरंगी लाइट और वाराणसी के भव्य पर्दे पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। अब बारिश होने पर भी यहां की रामलीला प्रभावित नहीं होती है। रामलीला के डायरेक्टर अमित शुक्ला ने बताया कि सभी पात्र क्षेत्रीय लोग हैं। और अपनी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं। और रामलीला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रामलीला समित के अध्यक्ष दिनेश कुमार दुबे की देखरेख में रामलीला सकुशल संपन्न होती है। उक्त जानकारी रामलीला समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार दुबे और डायरेक्टर अमित कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से दी है।
रिपोर्ट, ज्ञान सिंह पी आई न्यूज प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश