पुलिस सुरक्षा के बीच बंटा खाद, अधिकांश किसान बैरंग वापस लौटे
पुलिस सुरक्षा के बीच बंटा खाद, अधिकांश किसान बैरंग वापस लौटे

पुलिस सुरक्षा के बीच बंटा खाद, अधिकांश किसान बैरंग वापस लौटे
बिंदु वर्मा ब्यूरो चीफ
पट्टी। किसानों का मानना है कि इस समय जमीन में अछी नमी और उपजाऊ तथा खेती के लिए अनुकूल मौसम बना हुआ है। लेकिन खाद न मिलने के कारण गेहूं की बोआई नहीं हो पा रही है जिससे किसान काफी परेशान है।आसपुर देवसर में डीएपी खाद की कमी किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। गेंहू की बोआई के इस सीजन में खाद न मिलने से किसानों कि गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। इसी डर को देखते हुए महिला व पुरुष किसान सुबह चार बजे से भूखे प्यासे केंद्रों पर डटे हैं। मंगलवार को साधन सहकारी सीमित राम पुर बावरिया धौरहरा गांव में बने इफ्को केंद्र पर खाद लेने के लिए किसानों में मारामारी का माहौल रहा। पुलिस के कड़े सुरक्षा व्यवस्था में किसानों को खाद वितरित किया गया।मंलवार की सुबह से ही सीमित में खाद आने की सूचना के साथ ही किसानों का केंद्र पर खाद लेने के लिए भीड़ जुटना शुरू हो गई। खाद लेने के लिए किसानों की केंद्र पर लंबी-लंबी लाइनें भी लग गईं। जमकर धक्का मुक्की भी हुई। जिसके बाद हालात काबू में रखने और खाद बांटने के लिए पुलिस को लगाया गया। मगर सीमित पर कम खाद होने से महिला व पुरुष अधिकांश किसानों को बैरंग वापस जाना पड़ रहा है। सीमित के अध्यक्ष डॉ रामकृपाल सिंह ने बताया कि सीमित पर 180 बोरी डीएपी आई थी जो किसानों को वितरित की गई। फिलहाल खतना मिलने से किसने काफी चिंतित है और गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। किसने ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए समितियां पर उचित खाद की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।