कोतवाल पट्टी अर्जुन सिंह ने गरीब बच्चों के साथ मनाई दीपावली, दीपावली के पावन पर्व पर दलित बस्ती के गरीब बच्चों के बीच बाटा दीपावली का उपहार, इंस्पेक्टर अंकल के हाथों मिठाई पटाखा फुलझड़ी पाकर खुशी से झूम उठे गरीब बच्चे, कोतवाल पट्टी अर्जुन सिंह के सराहनीय कार्य की सभी तहे दिल से कर रहे प्रशंसा
कोतवाल पट्टी अर्जुन सिंह ने गरीब बच्चों के साथ मनाई दीपावली, दीपावली के पावन पर्व पर दलित बस्ती के गरीब बच्चों के बीच बाटा दीपावली का उपहार, इंस्पेक्टर अंकल के हाथों मिठाई पटाखा फुलझड़ी पाकर खुशी से झूम उठे गरीब बच्चे, कोतवाल पट्टी अर्जुन सिंह के सराहनीय कार्य की सभी तहे दिल से कर रहे प्रशंसा

कोतवाल पट्टी अर्जुन सिंह ने गरीब बच्चों के साथ मनाई दीपावली,
दीपावली के पावन पर्व पर दलित बस्ती के गरीब बच्चों के बीच बाटा दीपावली का उपहार,
इंस्पेक्टर अंकल के हाथों मिठाई पटाखा फुलझड़ी पाकर खुशी से झूम उठे गरीब बच्चे,
कोतवाल पट्टी अर्जुन सिंह के सराहनीय कार्य की सभी तहे दिल से कर रहे प्रशंसा
![]()
विजय पाठक/बिंदु वर्मा
पट्टी।कोतवाल पट्टी अर्जुन सिंह दीपावली के पावन पर्व पर दीपावली पर खुशियों की मुहिम के अंतर्गत शाम को मिठाई फल पटाका फुलझड़ी लेकर लाव लश्कर के साथ दलित बस्ती पहुंचे। और वहां पर दलित बस्ती के गरीब बच्चों को उपहार दिए तो बच्चों के चेहरे खुशी से खिलखिला उठे। कोतवाल के सराहनी कार्य की सभी तहे दिल से प्रशंसा कर रहे हैं। कोतवाल पट्टी अर्जुन सिंह शनिवार की शाम अपने हमराहियों के साथ पट्टी के दलित बस्ती के गरीब बच्चों के बीच दीपावली के पावन पर्व पर मिठाई फल पटाका फुलझड़ी का उपहार दलित बच्चों को भेंट किया। और दलित बच्चों के साथ दीपावली मनाएं। दलित बच्चे अचानक कोतवाल अंकल के हाथों दीपावली का उपहार पाकर खुशी से झूम उठे। और बच्चों के चेहरे खुशी से खिलखिला उठे। दीपावली के पावन पर पर खुशियों की मुहिम के तहत कोतवाल पट्टी ने कई दलित गरीब परिवारों में खुशी की मुहिम चलाने का कार्य किया। और उनके कार्य से दर्जनों परिवारों में दीपावली पर खुशी छा गई। इस दौरान कोतवाल पट्टी अर्जुन सिंह ने कहा कि दीपावली के पर्व पर हर गरीब के घर दीपावली मने और हर चेहरे पर खुशी हो सभी का यही सार्थक प्रयास होना चाहिए। कोतवाल पट्टी अर्जुन सिंह के मानवीय कार्य की सभी तहे दिल से प्रशंसा कर रहे हैं। इस दौरान कांस्टेबल धनंजय सिंह, अरविंद सिंह, अभिषेक यादव, पवन अवस्थी, कांस्टेबल अंकुश कुमार, महिला कांस्टेबल कीर्ति शुक्ला, प्रेमशिला, रिंकी सोनकर, गायत्री, अंजू देवी, कल्पना, आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।