पुलिस ने मजदूरों को धनतेरस के उपलक्ष में दिया गिफ्ट
पुलिस ने मजदूरों को धनतेरस के उपलक्ष में दिया गिफ्ट

पुलिस ने मजदूरों को धनतेरस के उपलक्ष में दिया गिफ्ट
बिंदु वर्मा ब्यूरो चीफ
पट्टी। जमीनी विवाद में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने विवादित जमीन पर पक्के मकान का निर्माण कर रहे राजमिस्त्री व मजदूर को पुलिस पड़कर थाने ले आई मिठाई देकर मजदूरों को छोड़ा। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव निवासी राजपति शर्मा के परिवार के त्रिभुवन शर्मा से जमीनी विवाद चल रहा है उसी विवादित जमीन पर स्थगन आदेश भी है स्थगन आदेश के बाद भी दूसरा पक्ष मकान बनवा रहा था पुलिस को सूचना मिली कि विवादित जमीन पर पक्के मकान का निर्माण किया जा रहा है तो मौके पर आसपुर देवसरा के उप निरीक्षक चंद्रबली सिंह मौके पर पहुंचे और वहां पर पहलमापुर निवासी शैलेश कुमार बैजलपुर राम प्रसाद व नानक चंद मकान बना रहे थे पुलिस अपने साथ थाने उठा लाई बाद में यह बात थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को पता चली तो थाना अध्यक्ष के आदेश पर धनतेरस के उपलक्ष में महिला कांस्टेबल पारुल व शोभा यादव ने सभी पकड़े गए मजदूरों को मिठाइयां बांटी मिठाई लेने के बाद सभी मजदूर को विवादित जगह पर काम न करने की हिदायत पुलिस ने दी। थाना अध्यक्ष के इस नेक कार्य पर वहां पर मौजूद लोगों ने सराहना की।