गीता देवी कान्वेंट स्कूल अमरगढ़ मे धनतेरस के पावन पर्व पर हुए विविध आयोजन,

 

स्कूली बच्चों द्वारा सजाई गई मनमोहक रंगोली,

 

बच्चों द्वारा रंगों से बनाई गई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भब्य प्रतिमा,

 

  प्रबन्धक शिव कुमार सेठ ने शिक्षको छात्र छत्राओं अभिभावकों क्षेत्र वासियों को दीपावली के पावन पर्व पर दी हार्दिक बधाई

बिंदु वर्मा ब्यूरो चीफ 

 पट्टी। तहसील क्षेत्र के धनतेरस के पावन पर्व पर गीता देवी कान्वेंट स्कूल में अमरगढ़ मे दीपावली महोत्सव कार्यक्रम का भब्य आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक गीत प्रस्तुत किये गये।और अध्यापकों द्वारा बच्चों को दीपावली के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चरित्र का वर्णन कर उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया , बच्चों द्वारा भगवान श्री राम की भब्य मनमोहक प्रतिमा रंगों से बनाई गई और पूजन अर्चन किया गया l कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र अर्पित सिंह सुप्रिया सिंह सात्विक सोनी आदि ने सहभागिता किया।इस दौरान शिक्षकों में प्रमुख रुप से रिया दुबे, सुदीप बारी, रंजना यादव, सुमन आदि उपस्थित रहे। प्रबंधक शिवकुमार सेठ ने समस्त छात्र छात्राओ शिक्षकों अभिभावकों क्षेत्र वासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई दिया।