जामताली में अराजकतत्वों ने जबरन अरहर की फसल काट कर गिराया, अरहर की बर्बाद फसल देखकर दंग रह गये किसान , पीड़ित किसानो ने अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस से की शिकायत, रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली सुक्लान गांव का मामला
जामताली में अराजकतत्वों ने जबरन अरहर की फसल काट कर गिराया, अरहर की बर्बाद फसल देखकर दंग रह गये किसान , पीड़ित किसानो ने अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस से की शिकायत, रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली सुक्लान गांव का मामला

जामताली में अराजकतत्वों ने जबरन अरहर की फसल काट कर गिराया,
अरहर की बर्बाद फसल देखकर दंग रह गये किसान ,
पीड़ित किसानो ने अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस से की शिकायत,
रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली सुक्लान गांव का मामला
ज्ञान सिंह प्रदेश प्रभारी
प्रतापगढ़।अराजक तत्वो द्वारा एक बीघे में बोई गई अरहर की लहलहाती हरी भरी फसल को काटकर खेत में धराशाई कर दिया गया। सुबह किसान फसल देखने गये तो बर्बाद अरहर की फसल देखकर दंग रह गये। मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना के संबंध में पीड़ित किसानो ने पुलिस से शिकायत कर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली शुक्लान गांव निवासी उमेश शुक्ला, दिनेश शुक्ला, अनुराग शुक्ला, अमित शुक्ला,पुत्र गण अशोक कुमार शुक्ला जामताली शुक्लान गांव में करीब एक बीघे खेत में अरहर की फसल बो रखे है। इस समय अरहर की फसल हरी भरी होकर लहलहा रही थी और उसमें फूल आ रहे थे। पीड़ित किसानों का आरोप है कि मंगलवार की बीती रात अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा एक बीघे बोई गई अरहर की लहलहाती फसल अज्ञात अराजक तत्वो द्वारा फसल को काटकर जमीन पर गिरा दी गई और पीड़ित किसानो का भारी नुकसान हुआ। प्रत्येक दिन की भाति किसान बुधवार की सुबह अरहर का खेत देखने गये तो एक बीघे में बोई गई अरहर की फसल काटकर खेत में फेंकी गई थी। अरहर की बर्बाद फसल देखते ही किसान दंग रह गये। मामले की सूचना मिलते ही बर्बाद फसल देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुड़ गई। अराजक तत्वो की हरकत का मामला जामताली क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित किसानो ने मामले के संबंध में पुलिस से शिकायत करते हुए अज्ञात अराजक तत्वो बदमाशों के खिलाफ मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।