वर्तमान घटनाओं का संकलन ही भविष्य मे बनता है इतिहास,

 

पट्टी के ऐतिहासिक मेला पत्रिका पट्टी मेला रपट 2022 का किया गया विमोचन,

 

कार्यक्रम को क्षेत्राधिकार पट्टी दिलीप सिंह, कोतवाल पट्टी अर्जुन सिंह ने किया संबोधित

बिंदु वर्मा ब्यूरो चीफ 

पट्टी।वर्तमान की घटनाओं का संकलन ही भविष्य में इतिहास बनता है। अपने पुरातन कीर्ति को पुनर्जीवित करने के लिए इतिहास महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए पट्टी मेला को लेकर लिखी गई पत्रिका मेला रपट – 2022 वर्तमान को संरक्षित करते हुए भविष्य का इतिहास है।उक्त बातें एसडीएम पट्टी देश दीपक सिंह ने ब्लॉक सभागार पट्टी में श्री रामलीला समिति द्वारा पट्टी मेला 2022 कार्यक्रम को समेटते हुए प्रकाशित पत्रिका पट्टी मेला रपट 2022 का विमोचन करते हुए कही।कार्यक्रम में सीओ पट्टी दिलीप सिंह ने कहा घटनाओं को नतीजों के आधार पर आंकना चाहिए। सच को घटनाओं के आधार पर बताया जाता है। किसी को सच लिखने से कोई नहीं रोक सकता। इतिहास सृजन के लिए मेला रपट पत्रिका महत्वपूर्ण है।कोतवाल अर्जुन सिंह ने कहा कि कोतवाली के तत्कालीन थानेदार सेवाराम सिंह द्वारा स्थापित पट्टी मेले के इतिहास को संरक्षित करने के लिए लिखी जाने वाली पत्रिका के प्रथम संस्करण का मैं गवाह बन रहा हूं। यह हमारी खुशकिस्मती है।नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने पत्रिका प्रकाशन को महान उपलब्धि बताते हुए मेला प्रशासन मंडल के संरक्षक डॉक्टर गिरीश चंद्र शुक्ला शान रक्षक डॉक्टर रामकिशोर मिश्रा के प्रति आभार जताया।पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खेलन जायसवाल  इसे पट्टी मेला के 113 वर्षों के इतिहास का दस्तावेज बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला कमेटी के अध्यक्ष जुग्गी लाल जायसवाल संचालन महामंत्री अशोक श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर प्रबंधक सुरेश जयसवाल उप प्रबंधक अखिलेश जायसवाल, चंद्रकेश सिंह पंकज खंडेलवाल, रमेश बरनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।