ससुराल से लौट रहा युवक अनियंत्रित होकर गिरा गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर
ससुराल से लौट रहा युवक अनियंत्रित होकर गिरा गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर

ससुराल से लौट रहा युवक अनियंत्रित होकर गिरा गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर
बिंदु वर्मा ब्यूरो चीफ
पट्टी। ससुर की मौत के बाद पत्नी को ससुराल छोड़कर घर लौट रहा युवक अनियंत्रित होकर गिर गया। घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी पट्टी लाया गया। गंभीर हालत के चलते उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर बारड़ीह गांव निवासी मनोज उपाध्याय पुत्र जयप्रकाश उम्र 38 वर्ष अपनी पत्नी रिंकी को छोड़ने अपनी ससुराल अमरगढ़ गया हुआ था। उसे ससुराल में छोड़कर घर वापस लौटते समय सदहा बाजार में अनियंत्रित होकर वह गिर गया जिससे उसके सर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। घंटों इंतजार के बाद एंबुलेंस पहुंची और घायल को इलाज के लिए सीएचसी पट्टी लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मायके से पत्नी तथा घर से बेटी शिवानी सीएचसी पहुंच गए। जिनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।