सपा ब्लाक अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

बिंदु वर्मा ब्यूरो चीफ

पट्टी।ब्लॉक अध्यक्ष चुने जाने पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।आसपुर देवसरा ब्लॉक में शनिवार की दोपहर एक कार्यक्रम में सपा कार्यवाहक जिला अध्यक्ष गुलशन कुमार यादव ने विझाला गांव निवासी पूर्व प्रधान संदीप यादव को आसपुर देवसरा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। ब्लॉक अध्यक्ष चुने जाने पर वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर पट्टी विधानसभा विधायक राम सिंह पटेल, बहादुर यादव, महादेव, सुरेश यादव, विक्की यादव, सुरेश यादव, रविदास सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।