विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

बिंदु वर्मा ब्यूरो चीफ 

पट्टी। मगरौरा स्थित चंपा सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसके तहत बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में पी जी से लेकर 12 तक के बच्चों ने प्रतिभा किया। प्रदर्शनी में वर्किंग चंद्रयान का मॉडल सबसे अधिक सराहा गया। वही प्राकृतिक जंगल तारामंडल एयरपोर्ट विकसित शहर की बनाई गई प्रदर्शनी को भी लोगों ने जमकर सराहा। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय प्रबंधक विवेक सिंह ने मुख्य अतिथि रमेश सिंह के साथ प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों की उत्कृष्ट प्रदर्शनी को देखकर कहा कि विद्यालय स्टाफ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत रहता है। यह प्रदर्शनी विद्यालय की प्रिंसिपल मरियम टी वर्गिस की देखरेख में आयोजित की गई। प्रदर्शनी में केसरी नंदन एकता सलमान प्रतीक्षा आदि छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान इलाके के गणमान्य लोगों के साथ छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।