सनातन धर्म पर राजनीति करने वालों की राजनीति होगी खत्म…. धीरज ओझा,

 मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने की जरूरत… सतपाल अंतिल,

धार्मिक आयोजन से धर्म के साथ आस्था होती है प्रगाढ़,

जामताली में विजय दशमी दशहरा पर्व पर हुआ भव्य आयोजन

प्रतापगढ़।रानीगंज तहसील क्षेत्र के जामताली मे विजय दशमी दशहरा के पावन पर्व भरत मिलाप का शुभारंभ कर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रानीगंज के पूर्व भाजपा विधायक अभय कुमार ओझा उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि विजयदशमी दशहरा के दिन पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने अत्याचारी रावण पर विजय प्राप्त किया था। इसीलिए दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म को खत्म करने की बात कहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य की जनता राजनीति खत्म कर देगी। उन्होंने जामताली मेला कमेटी के लोगों को ऐसे भव्य आयोजन करने के लिए खूब प्रशंसा किया। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजय दशमी दशहरा के दिन भगवान श्री राम को विजय मिली थी। हम सब को भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलना चाहिए। ऐसे आयोजन से धर्म के साथ आस्था प्रगाढ़ होती है। और सामाजिक समरसता मजबूत होती है। उन्होंने आगे कहा कि मेरा प्रयास प्रतापगढ़ को अपराध मुक्त बनाना है। प्रतापगढ़ जनपद में पुलिस चौपाल लगाकर छोटे-मोटे विवादों को सुलह समझौता से निपटाया जा रहा है। इससे अपराध पर अंकुश लगेगा। उन्होंने प्रतापगढ़ जनपद में अच्छी पुलिसिंग व्यवस्था पर सभी से सुझाव मांगे और कहां कि किसी भी व्यक्ति को परेशानी हो तो वह तत्काल संपर्क करें उसे हर संभव सुरक्षा की मदद की जाएगी। उन्होंने ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जामताली प्रधान प्रमोद दुबे मेला कमेटी और क्षेत्र वासियों की खूब सराहना की। और कहा कि जामताली का ऐतिहासिक दशहरा मेला और भरत मिलाप ऐतिहासिक बने यही मेरी शुभकामना है।इस दौरान रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा और पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा जामताली क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सिलापट्ट पर पुष्प चढा कर श्रद्धांजलि अर्पित किये। और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन राजेश्वर प्रसाद दुबे, करमचंद उमरवैश्य, अनिल कुमार दुबे को अंगस्तम भेंट कर सम्मानित किया। और अच्छा कार्य करने वाले पुलिस के अधिकारी सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी, थानाध्यक्ष रानीगंज आदित्य सिंह, थाना ध्यक्ष फतनपुर धर्मेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी जामताली अवनीश सिंह सहित पुलिस जवानों को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया। और जाम ताली प्रधान प्रमोद दुबे मेला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व विधायक धीरज ओझा और पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल को माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम प्रतीक चिन्ह शील्ड ट्रॉफी भेंट कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश्वर प्रसाद दुबे ने किया और कुशल संचालन रामानंद ओझा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधान प्रमोद दुबे, मेला कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मोदनवाल, प्रधान कमलेश दुबे ,पूर्व प्रधान राकेश दत्त मिश्र, ध्रुव दत्त मिश्र, राधा कृष्ण मिश्र, महेश मिश्र, दिनेश दुबे,विवेक त्रिपाठी, मुन्ना दुबे,विवेक दुबे,के के तिवारी, अमर सिंह भगवान गुप्ता, पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट, ज्ञान सिंह पी आई न्यूज़   प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश