इसरा एकेडमी जामताली में मिशन शक्ति कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन, छात्राओं को महिला सुरक्षा सेल्फ डिफेंस का एटी रोमियो पुलिस द्वारा दिया गया प्रशिक्षण, महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर… अवनीश सिंह
इसरा एकेडमी जामताली में मिशन शक्ति कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन, छात्राओं को महिला सुरक्षा सेल्फ डिफेंस का एटी रोमियो पुलिस द्वारा दिया गया प्रशिक्षण, महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर... अवनीश सिंह

इसरा एकेडमी जामताली में मिशन शक्ति कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन,
छात्राओं को महिला सुरक्षा सेल्फ डिफेंस का एटी रोमियो पुलिस द्वारा दिया गया प्रशिक्षण,
महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर… अवनीश सिंह
![]()
![]()
![]()
रानीगंज। तहसील क्षेत्र के इसरा एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल जामताली के प्रांगण में सोमवार को कक्षा 10वीं तक के समस्त बालिकाओं को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण रानीगंज एंटी रोमियो पुलिस दल द्वारा दिया गया। इस बीच सभी बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर मिशन शक्ति का कार्ड वितरित कर बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर छात्राओ को संबोधित करते हुए चौकी प्रभारी जामताली अवनीश सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन हेतु महिला सशक्तिकरण पर सरकार विशेष जोर दे रही है। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जागरूक किया। और कहा कि महिलाओ और बालिकाओ को कहीं भी परेशानी हो तो तत्काल फोन करें। सुरक्षा के लिए पुलिस तात्पर्य है। और मनचलो शोहदों अपराधियों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा। इस दौरान विद्यालय के संचालन समिति के अध्यक्ष घनश्याम दुबे , उपाध्यक्ष आशुतोष दुबे, प्रिंसिपल टी आर पटेल चौकी प्रभारी जामताली अवनीश सिंह उप निरीक्षक फिरोज खान, कांस्टेबल रुद्रांश चौबे, महिला कांस्टेबल शारिका शर्मा, शिक्षक,छात्र-छात्राएं पुलिस के जवान सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
रिपोर्ट, ज्ञान सिंह पी आई न्यूज़ प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश