दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर भगाया शिकायत पुलिस से
दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर भगाया शिकायत पुलिस से

दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर भगाया शिकायत पुलिस से
बिंदु वर्मा ब्यूरो चीफ
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के हर्रईपट्टी गांव में दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से भगा दिया। विवाहिता ने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।पट्टी कोतवाली क्षेत्र के हर्रईपट्टी गांव की रहने वाली अफसाना बानो पति इसराइल अहमद ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद पति और पत्नी में दहेज के लिए विवाद होने लगा। आए दिन ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं और यही दहेज में गेहूं,चावल, दाल की मांग भी करते हैं।शनिवार की सुबह ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को लाठी डंडों से जमकर पिटाई करने लगे। इसी बीच आसपास के लोगों के आ जाने से किसी तरह उसकी जान बची। विवाहिता ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।