SHO कुण्डा घर जाकर चंद्रयान-3” टीम में शामिल कस्बा कुण्डा निवासी वैज्ञानिक रवि केसरवानी के घर पर जाकर उनके माता-पिता/परिजनों को “चंद्रयान-3” मिशन की सफलता पर मिठाई खिलाकर बधाई दी

बिंदु वर्मा ब्यूरो चीफ
प्रतापगढ़।SHO कुण्डा मय टीम द्वारा “चंद्रयान-3” टीम में शामिल कस्बा कुण्डा निवासी वैज्ञानिक रवि केसरवानी के घर पर जाकर उनके माता-पिता/परिजनों को “चंद्रयान-3” मिशन की सफलता पर मिठाई खिलाकर बधाई दी। एवं पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा वीडियो कॉलिंग कर वैज्ञानिक रवि केसरवानी के परिजनों को बधाई दीए,
सफलता से गदगद है रवि का परिवार
प्रतापगढ़। चंद्रयान-3 की सफलता पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई थी, वहीं रवि के परिजनो की सांसे आखिरी पल तक अटकी रहीं। पूरा परिवार सुबह से ही मिशन की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा था। लैंडिंग के निर्धारित समय से एक घंटे पहले पूरा परिवार टीवी के पास बैठकर प्रत्येक गतिविधि पर नजर गड़ाए हुए था और जैसे ही सफल लैडिंग की घोषणा हुई सब खुशी से उछल पड़े और एक दूसरे को बधाई देने लगे।जुलाई में शुरु हुए मिशन चंद्रयान-3 की टीम में कुंडा के रवि केसरवानी की भी अहम भूमिका रही। बुधवार को इसके सफलता पूर्वक लैंडिग करने की खबर मिली तो पूरे परिवार की नजरें इस पर टिकी रहीं। परिजन सुबह से ही इसकी सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे थे। चंद्रयान की लैंडिंग जैसे-जैसे नजदीक आ रही थी रवि के परिजनों के चेहरे पर खुशी दिखने लगी थी।जैसे ही इसकी सफल लैंडिंग की घोषणा की गई सब एक दूसरे को बधाई देने लगे। यही नहीं पूरे परिवार ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और आस-पास के घरों में भी मिठाई पहुंचाई गई। रवि की दादी द्रौपदी देवी, मां सरस्वती देवी, पिता ओम प्रकाश केसरवानी, बहन यशी, चचेरा भाई शांतनु, चाची रेखा केसरवानी सभी गदगद दिखे।
विजय पाठक,,,,,,,,,