चंद्रयान-तीन की सफल लैंडिग पर मनाया जश्न: पट्टी नगर के युवाओं ने किया खुशी का इजहार, मिठाई खिलाकर कराया मुंह मीठा

बिंदु वर्मा ब्यूरो चीफ

पट्टी।चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद बुधवार शाम 6:00 बजे रायपुर रोड पट्टी नगर के पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत पट्टी राम चरित्र वर्मा के सुपुत्र वर्मा ज्वैलर्स के प्रोपराइटर अंकित वर्मा ने युवाओं के साथ चंद्रयान 3 की चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद खुशी का इंतजार किया। भारत देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर चंद्रयान 3 सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो के वैज्ञानिकों का आभार जताया। चंद्रयान-3 की शॉप लैंडिंग के बाद यानी भारत माता की जयकारे लगाए। अंकित वर्मा ने कहा कि मिशन चंद्रयान 3 की सफलता भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।मिशन की शुरुआत से ही हर भारतवासी इसकी सफलता के लिए कामना रहता रहा। अंकित वर्मा के साथ युवाओं ने जश्न मनाया समीर अहमद,पवन पाल,पाल,कृष्णा जायसवाल,हरिशंकर पाल(प्रो पाल वस्त्र भंडार) रोहित जायसवाल, राहुल पाल,नईम भाई, बृजेश बर्तन भंडार, राहुल वर्मा, लल्ला पटेल,प्रतीक सिंह,पुनीत सिंह,जिलेदार सिंह,पंकज चौरसिया,प्रीतम वर्मा,गुलजार अहमद, राजन उमरवैश्य आदि लोग मौजूद रहे।