देश की आन बान शान और पहचान है तिरंगा….प्रमोद दुबे,

 

 मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम वीर जवानों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि….अवनीश सिंह,

 

जामताली विद्यालय से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा तिरंगा मय हुआ क्षेत्र….

 

देश भक्ति के रंग में रंगे हिंदू मुस्लिम व्यापारियों युवाओं मे दिखा देश प्रेम …..

प्रतापगढ़।रानीगंज तहसील क्षेत्र के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय जामताली से प्रधान प्रमोद दुबे शिक्षकों के अगुवाई में मेरी माटी मेरा देश, एवं स्वतंत्रता दिवश के पावन पर्व पर हिंदू, मुस्लिम, व्यापारियों, बुद्धिजीवियो,समाज सवियो, शिक्षको, छात्र छात्राओ द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली । यह तिरंगा यात्रा पैदल डीजे की धुन पर जामताली विद्यालय से निकली तो भारत माता की जय, वीर जवान अमर रहे, वंदे मातरम के गगन भेदी नारे से जामताली क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान लोगों मे राष्ट्र के प्रति अपार प्रेम और देश भक्ति का का जज्बा देखा गया। और हर व्यक्ति देश भक्ति के रंग में रंगा दिखा। इस दौरान पूरा जामताली क्षेत्र तिरंगा मय हो गया। यह तिरंगा यात्रा जामताली से श्रीपुर, जामताली, बाजार होते हुए विद्यालय मे आकर समाप्त हुई। ग्राम प्रधान प्रमोद दुबे द्वारा झंडा रोड किया गया। और तिरंगे को सलामी दी गई। और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों सम्मानित किया गया।इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए प्रधान प्रमोद दुबे ने कहा कि जामताली स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती है। तिरंगा देश की आन बान शान और पहचान है। और देश को आजाद कराने वाले वीर सपूतों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी कुर्बानी से ही देश को आजादी मिली है। उनको हम शत शत नमन करते हैं। इस दौरान चौकी प्रभारी जामताली अवनीश सिंह ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा मेरी माटी मेरा देश वीर जवानों के यादगार मे शिलापट्ट लगवा कर सच्ची श्रद्धांजलि देने का कार्य किया है। मैं देश के वीर जवानों को शतशत नमन करते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रमोद दुवे ने किया। और कुशल संचालन रामानंद ओझा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डी डी मिश्र,विवेक त्रिपाठी, विजय कुमार दुवे, राधाकृष्ण मिश्र,महेश मिश्र,राजेश दुवे,प्रमोद कुमार मिश्र, बाल मुकुंद मौर्य,अमरसिंह, अरुण सिंह, राज कुमारी पटेल, शामली पटेल, कुमुद सिंह, भगवान गुप्ता,पप्पू, इन्द्र जीत हिंदू, मुस्लिम, व्यापारी, बुद्धिजीवी, समाजसेवी शिक्षक,अभिभावक छात्र, छात्राए सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट, ज्ञान सिंह पी आई न्यूज़। प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश