श्री अन्न मोटे अनाज की करे गोवंश आधारित प्राकृतिक खेती……पंकज पांडेय ,

मोटा अनाज खाएं बीमारी को दूर भगाएं ….. .प्रमोद दुबे,

दो दिवसीय किसान पाठशाला में किसानों को दी गई खेती किसानी की विस्तृत जानकारी…

प्रतापगढ़।कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर दो दिवसीय किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें श्री अन्न मोटे अनाज ज्वार बाजरा रागी कोदो सावा कुट्टू की खेती करने और इसके सेवन से फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। और गोवंश आधारित प्राकृतिक जैविक खेती करने पर बल दिया गया। और कृषि विभाग के महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई।विकासखंड शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामताली के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय जामताली में कृषि विभाग द्वारा दो दिवसीय किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए पंकज पांडेय ए डी ओ ए जी ने कहा कि श्री अन्न मोटा अनाज ज्वार बाजरा रागी कोदों शावा कुट्टू की विलुप्त हो रही प्रजाति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मोटे अनाज के सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है। और ब्लड प्रेशर शुगर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी भी नहीं होती है। और मोटा अनाज का उत्पादन कर के किसान अधिक फायदा कमा सकता हैं।उन्होंने सभी किसानों से खेतों में डीएपी यूरिया से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। और और गोवंश आधारित जैविक खाद का इस्तेमाल करने की अपील किया। और उद्यान पशुपालन मत्स्य पालन गन्ना रेशम मंडी परिषद सहित कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को ग्राम प्रधान जामताली प्रमोद दुबे ने संबोधित करते हुए श्री अन्न मोटे अनाज, और गोवंश आधारित प्राकृतिक जैविक खेती करने के लिए किसानों से अपील किया। और श्री अन्न मोटे अनाज के के बारे में बिस्तार से जानकारी दी ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमित कुमार एटीएम ,राकेश दत्त मिश्र, राजेश शुक्ल, अनिल कुमार दुबे, अमर सिंह, अरुण सिंह, इंद्रजीत शर्मा, पप्पू सरोज, अमित, किसान, बुद्धिजीवी समाजसेवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट, ज्ञान सिंह पी आई न्यूज़  प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश