मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम वीर जवानों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि…. प्रमोद दुबे,

 

वीर सपूतों के नाम सिलापट्ट लगवाना शासन प्रशासन का सराहनीय कार्य… दीपांकर तिवारी,

 

 शिक्षक ने दिलाई पंच प्रण की शपथ….

 भारत माता के जयकारे वंदे मातरम से गूँजा जामताली क्षेत्र…

प्रतापगढ़।रानीगंज तहसील क्षेत्र के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय जामताली मे बुधवार को आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश घर-घर तिरंगा अभियान के तहत शासन के निर्देश पर देश के वीर जवानो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के यादगार में लगे सिलापट्ट का लोकार्पण ग्राम प्रधान प्रमोद दुबे और ग्राम विकास अधिकारी दीपांकर तिवारी ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक ने पंचप्रण की शपथ दिलाई। इस दौरान भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम से जामताली क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रमोद दुबे ने कहा कि विद्यालय प्रांगण में वीर जवानों के नाम सिलापट्ट लगवाना राष्ट्रीय पर्व पर उन्हे याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करना देश के वीर जवानों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। और ग्राम प्रधान प्रमोद दुबे ने आजादी के प्रति लोगों को विस्तार से जानकारी दी। और आजादी के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम विकास अधिकारी दीपांकर तिवारी ने कहा कि आजादी के वीर सपूतों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में सिलापट्ट लगवा कर शासन प्रशासन ने एक सराहनीय कार्य किया है। और देश के वीर सपूतों को सम्मान देने का काम किया है। देश के ऐसे वीर सपूतों को हम सब शत शत नमन करते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजसेवी, बुद्धिजीवी, शिक्षक, अभिभावक, छात्र, छात्राएं सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट, ज्ञान सिंह पी आई न्यूज़ प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश