पट्टी नगर अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, पूर्व मंत्री तथा संसद की मौजूदगी में सभासदों के साथ नगर अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने ली शपथ

बिंदु वर्मा ब्यूरो चीफ

प्रतापगढ़। पट्टी नगर अध्यक्ष और सभासद के चुनाव के परिणाम के 13वे दिन पट्टी नगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जायसवाल तथा सभासदों ने नगर के विकास की प्रतिबद्धता के साथ शपथ लिया । इस दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह तथा प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता तथा अन्य भारतीय जनता पार्टी के नेता मौजूद रहे

     नगर पंचायत पर भारतीय जनता पार्टी का 25 से लगातार कब्जे को बरकरार रखते हुए इस बार पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़े अशोक जयसवाल को नगर के मतदाताओं ने पट्टी का नगर अध्यक्ष बनाया । शुक्रवार को पट्टी नगर में स्थित मैदान में विशाल शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह सांसद संगम लाल गुप्ता की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी पट्टी देशदीपक ने नगर अध्यक्ष अशोक जायसवाल को पद की शपथ दिलवाई। उनके बाद पट्टी नगर के सभासदों को उपजिलाधिकारी ने पद की शपथ दिलवाई।

    मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने देव तुल्य जनता के प्रति फिर से पार्टी पर विश्वास करने पर आभार जताया और कहा कि नगर के अंतिम व्यक्ति की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें सरकारी योजनाएं लाभ पहुंचाया जाएगा। सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि केंद्र तथा राज्य में भाजपा सरकार के लगातार जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभ पहुंच रहा है उन्होंने नगर अध्यक्ष अशोक जयसवाल को बधाई देते हुए जनकल्याण करने की बात कही कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।