सिंचाई विभाग का चुनाव हुआ संपन्न जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह और जिला मंत्री परम राज गौतम चुने गए
सिंचाई विभाग का चुनाव हुआ संपन्न जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह और जिला मंत्री परम राज गौतम चुने गए

सिंचाई विभाग का चुनाव हुआ संपन्न जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह और जिला मंत्री परम राज गौतम चुने गए
बिंदु वर्मा ब्यूरो चीफ
प्रतापगढ़।पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज दिनांक 25.05.2023, दिन- बृहस्पतिवार, स्थान- सिंचाई विभाग सभागार/हाल प्रतापगढ़ में मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ईरीगेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश जनपद शाखा- प्रतापगढ़ का चुनाव/अधिवेशन प्रांतीय अध्यक्ष कृतार्थ सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें प्रथम चुनाव अधिकारी के रूप में गोवर्धन सिंह प्रांतीय महामंत्री एवं द्वितीय चुनाव अधिकारी के रूप में महासंघ प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष मिथिलेश सिंह पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सभा अध्यक्ष संजय यादव रहे एवं संचालन का कार्य बीएल पटेल जिला अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मिनिस्ट्रियल के प्रदेश अध्यक्ष कृतार्थ सिंह की ईमानदारी की उपस्थिति सराहनीय रही। निर्विरोध पदाधिकारी निम्नलिखित हैं। (०१) संतोष कुमार वर्मा- संरक्षक सिंचाई खंड प्रतापगढ़।,(०२) इंद्रजीत सिंह जिला अध्यक्ष शारदा सहायक खंड 51 प्रतापगढ़, (०३) कमलेश कुमार- वरिष्ठ उपाध्यक्ष,(०४) अजय सेन- उपाध्यक्ष,(०५) परम राज गौतम- जिला मंत्री,(०६) नन्द राम यादव- जिला कोषाध्यक्ष,(०७) अमित कुमार गौड़- संगठन मंत्री,(०८) मुकेश कुमार- संयुक्त मंत्री के पद पर निर्वाचित हुए।कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष रामेंद्र कुमार, महासंघ के प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष- राकेश चौधरी एवं विनोद कुमार पाल, अजीत प्रताप पटेल, अरविंद सिंह, अमित कुमार, मुकेश कुमार, जय प्रकाश, मनोज पाल, यस बी लाल, राम जनम, तीर्थराज, अनिल कुमार, नागोराव, दशरथ कुमार, राजेश सरोज, सुषमा कुरील (प्रदेश अध्यक्ष आंगनबाड़ी संघ), आशा सिंह (प्रदेश अध्यक्ष आशा बहू संघ), कुसुम गुप्ता, मनीषा सिंह,मिथिलेश, गीता, सोनिया, सुमन, बिंदु, सुमन मिश्रा आदि कई कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।अधिवेशन की प्रतिलिपि श्रीमान जिलाधिकारी महोदय प्रतापगढ़, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान अधीक्षण अभियंता षोडशम मंडल सिंचाई कार्य, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड, शारदा सहायक खंड 51 एवं सिंचाई खंड 2 आदि को भी दिया गया।