अंतिम संस्कार में जुटे लोगों की भर आई आंखें

 

पूरे परिवार की देखभाल करता था मृतक रोहित उर्फ दीपू

बिंदु वर्मा ब्यूरो चीफ

प्रतापगढ़,पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अमरगढ़ राजा बाजार मार्ग पर सड़क दुर्घटना में रोहित उर्फ दीपू माली की हुई मौत एवम पोस्टमार्टम के बाद जब उसका शव घर पर आया तो यहां कोहराम मच गया। लोग दहाड़ मार कर रो पड़े। देर शाम करीब आठ बजे परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार इब्राहिमपुर घाट पर कर दिया।
मृतक दीपू की पत्नी रीता का रो रोकर बुरा हाल था। दोनों बेटी अनन्या और शेषा के उपर से पिता का साया अब उठ चुका है। वह भी अपने पिता को निहार रही थी। लोगों में चर्चा है कि अब इन बच्चों का देखभाल कौन करेगा।दीपू दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई धर्मेंद्र दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता है। घर पर दीपू अपने माता लक्ष्मी, पिता कृष्णा प्रसाद, पत्नी रीता और दो बेटियो के साथ यही रहता था। मृतक दीपू ही घर का पूरा खर्चा देखता था।पत्नी रीता को रोता देख दोनों बेटियों भी रो रही है। मासूम बच्चों को रोता देख सभी की आंखें भर आई। गांव की जुटी महिलाएं महिलाओं को ढांढस बंधा रही थी।