इसरा एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल जामताली में सम्मान समारोह का किया गया भव्य आयोजन…..

सम्मान पाकर खुशी से झूम उठे मेधावी छात्र छात्राएं.. ….

परिश्रम करने वालों की सफलता चूमती है कदम.. घनश्याम दुबे प्रबंधक

प्रतापगढ़। रानीगंज तहसील क्षेत्र के इसरा एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल जामताली के होनहार मेधावी छात्र छात्राओं ने हाई स्कूल यूपी बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान में शनिवार को विद्यालय परिवार की तरफ से भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यूपी बोर्ड की परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले सुमित उमर वैश्य 91. 84% प्राची यादव 88% शुभम यादव 88. 5% आयुष दुब 82.83% प्रिया यादव 82.5% आयुषी गुप्ता 82. 5% अखिलेश यादव 81.16% और निखिल उमर वैश्य ने 80.16% प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया। समारोह में होनहार मेधावी छात्र छात्राओं को प्रबंधक घनश्याम दुबे प्रधानाचार्य टी आर पटेल आशुतोष दुबे के हाथों माला पहना कर प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान पाकर मेधावी छात्र छात्राएं खुशी से झूम उठे। इस दौरान छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए प्रबंधक घनश्याम दुबे ने कहा कि लगन के साथ परिश्रम करने वालों की सफलता कदम चूमती है। और अच्छा कार्य करने वालों का सम्मान होना जरूरी है।प्रधानाचार्य टी आर पटेल ने कहा कि ऐसे होनहार मेधावी छात्र छात्राओं से पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को सीख लेनी चाहिए। और मेधावी छात्र छात्राओं को बधाई के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से टी आर पटेल, आशुतोष दुबे, विवेक दूबे, दीपचंद दुबे, शैलेंद्र मिश्र, रवी तिवारी, अवनीश तिवारी, निकिता दुबे, दीक्षा पांडेय, प्रांशी यादव, अन्नू मौर्य, शिक्षक अभिभावक छात्र-छात्राए सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट, ज्ञान सिंह पी आई न्यूज़
प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश