अराजक तत्वों ने पान की बाढ़ में लगा दी आग लाखों का नुकसान
अराजक तत्वों ने पान की बाढ़ में लगा दी आग लाखों का नुकसान

अराजक तत्वों ने पान की बाढ़ में लगा दी आग लाखों का नुकसान
बिंदु वर्मा व्यूरो चीफ
प्रतापगढ़। पट्टी पान की बाड़ मे अराजक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे पान की खेती समेत बाड़ जलकर राख हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बेला गांव निवासी रामहुलास, राम शिरोमण, प्रदीप कुमार, कमल कुमार संयुक्त रूप से पान की खेती की थी जिसमें करीब ₹800000 के पान की फसल लगाई गई थी। गुरुवार की रात करीब दस बजे गांव के ही अराजक तत्वों ने पान की बाड में आग लगा दी। जिससे पान की खेती समेत संपूर्ण बाड जलकर राख हो गई। शोर-शराबे पर गांव वाले दौड़े जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग इतनी विकराल थी कि पूरी फसल को जलाकर राख कर चुकी थी। चारों पीड़ितों ने संयुक्त रूप से आरोपी के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।