सांसद के साथ पूर्व मंत्री ने रामगंज में नगर पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
सांसद के साथ पूर्व मंत्री ने रामगंज में नगर पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

सांसद के साथ पूर्व मंत्री ने रामगंज में नगर पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
बिंदु वर्मा ब्यूरो चीफ
प्रतापगढ़।नवसृजित नगर पंचायत रामगंज में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील के साथ प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने नगर पंचायत भाजपा कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं तथा आम जनमानस को संबोधित किया।
इस दौरान सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश का चतुर्दिक विकास हो रहा है जनता भी भाजपा सरकार से प्रसन्न है। विकास के सभी कार्य किए जा रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने कहा कि प्रत्याशी के रूप में राकेश सिंह का व्यक्तित्व अपने आप में सबसे अलग है उत्तर प्रदेश नगर निकाय के सभी सीटों पर फिर से भाजपा पर परचम लहरायेगी। भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।