पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने किया पत्रकारों का सम्मान

पूर्व मंत्री के मीडिया प्रभारी विनोद पाण्डेय ने किया पत्रकारों का अभिवादन

बिंदु वर्मा ब्यूरो चीफ

प्रतापगढ़। पट्टी नगर पंचायत में भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के नेतृत्व में भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष पद उम्मीदवार अशोक जायसवाल द्वारा सोमवार को पत्रकार सम्मान समारोह का एक कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री द्वारा उपस्थित पत्रकारों को पेन, डायरी एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में पूर्व मंत्री ने कलम कारों की लेखनी पर प्रकाश डाला और कहां पत्रकार द्वारा लिखा गया हर शब्द समाज का आईना होता है। कार्यक्रम का संचालन प्रखर वक्ता रामचरित्र वर्मा द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में पट्टी चुनाव प्रभारी महेंद्र विजय शुक्ला पूर्व मंत्री के मीडिया प्रभारी विनोद पाण्डेय, निवर्तमान चेयरमैन खेदन लाल जायसवाल ,पट्टी मंडल प्रभारी पूनम इंसान ,दिनेश बहादुर सिंह (बुदुल सिंह)मंडल अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा, राजेश दुबे, सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।