जामताली शुक्लान से भागवत कथा के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा….

जामताली शुक्लान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हो रहा भव्य आयोजन…

जग में सुंदर हैं दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम….


प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज तहसील क्षेत्र के जामताली शुक्लान गांव निवासी राम सुंदर तिवारी के आवास पर सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अयोध्या से पधारे कथावाचक श्री राम मिश्र अयोध्या द्वारा सात दिन तक भक्ति रस वर्षा होगी। श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व सोमवार को जामताली शुक्लान से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें पीले वस्त्रों को धारण किए, सर पर आस्था का कलश लिए, मुख से जग में सुंदर हैं दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम, के उद्घोष के साथ नंगे पाव डीजे के धुन पर रथ पर सवार होकर यह कलश यात्रा जामताली शुक्लान से होते हुए जामताली बाजार से कमलेश्वर नाथ धाम रामघाट पहुंची वहां से पवित्र जल लेकर कलश यात्रा जामताली बाजार पहुंची तो भक्ति भावना हिलोरे लेने लगी। और पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

और यह कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची जहां पर मंगलवार से सात दिवसीय संगीतमयी कथा का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा के दौरान कथावाचक श्री राम मिश्र अयोध्या ने कहा कि मनुष्य पर ईश्वर की जब असीम अनुकंपा होती है तभी भागवत कथा सुनने का अवसर प्राप्त होता है। उससे पहले मनुष्य चाह कर भी कुछ नहीं कर सकता है। ईश्वर की कृपा से ही आज यह सब कार्य संपन्न हो रहा है। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से कथा वाचक श्री राम मिश्र अयोध्या,राम सुंदर तिवारी, अजय तिवारी, राजेन्द्र तिवारी,राजू तिवारी,मुकेश तिवारी,मनीष तिवारी, राम आसरे शुक्ल, ब्रह्म किशोर शुक्ल, विनोद कुमार शुक्ल, देवी प्रसाद शुक्ल, प्रधान प्रमोद कुमार दुबे, विमल शुक्ल, अंशु दुबे, नीरज शुक्ल, रामयश शुक्ल, रामसमुझ शुक्ल, राजेश शुक्ल, शुभम शुक्ल,बबलू शुक्ल, रोहित शुक्ल, नर नारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट,ज्ञान सिंह पी आई न्यूज़
प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश