भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न जनजागरण अभियान का कार्यक्रम पट्टी ब्लॉक सभागार मे हुआ संपन्न
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न जनजागरण अभियान का कार्यक्रम पट्टी ब्लॉक सभागार मे हुआ संपन्न

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न जनजागरण अभियान का कार्यक्रम पट्टी ब्लॉक सभागार मे हुआ संपन्न
बिंदु वर्मा ब्यूरो चीफ
प्रतापगढ़,पट्टी।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदरणीय विजय मिश्र जी के निर्देश पर ब्लॉक सभागार पट्टी में प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न जनजागरण अभियान का कार्यक्रम कमलेश चंद्र मिश्र मंडल अध्यक्ष पट्टी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पट्टी ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह जी रहे किसानों के हित में मोटे अनाज की उपयोगिता एवं प्राकृतिक खेती के बारे में कृषि विभाग के तकनीकी सहायक विमल कुमार जी ने विस्तृत रूप से फायदे एवं प्राकृतिक खेती के बारे में उपस्थित किसानों को अवगत कराया कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार सिंह पप्पू सिंह ब्लाक प्रमुख पट्टी उपाध्यक्ष पवन सिंह जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव किसान मोर्चा जिला महामंत्री रामचरित्र वर्मा मंडल अध्यक्ष कमलेश मिश्र के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं वरिष्ठ किसान श्री मोतीलाल तिवारी को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने किसानों को अवगत कराया कि हमारे पूर्वज मोटे अनाज जैसे ज्वार,बाजरा मक्का,जौ, मसूर, आदि की पैदावार कर आर्थिक रूप से समृद्ध होते थे अंत में आए हुए किसानों एवं अतिथियों का मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्र मिश्र ने आभार प्रकट किया किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री नरेंद्र प्रसाद तिवारी, शैलेश पांडे, ओम प्रकाश पांडे, पूर्व चेयरमैन जुग्गीलाल जायसवाल, सभासद शिवकुमार पांडे,उमेश कुमार शुक्ल,राजनारायण मिश्र,अखिलेश दुबे,रविशंकर मिश्रा,जयराम गुप्ता,कपील मिश्रा,आदि सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।