हिंदू हित चिंतक सदस्यता अभियान के तहत 5000 सदस्य बनाने का लक्ष्य..हिंदुओं के हित की लड़ाई लड़ेगी विहिप…..विमल सिंह
हिंदू हित चिंतक सदस्यता अभियान के तहत 5000 सदस्य बनाने का लक्ष्य..हिंदुओं के हित की लड़ाई लड़ेगी विहिप.....विमल सिंह

हिंदू हित चिंतक सदस्यता अभियान के तहत 5000 सदस्य बनाने का लक्ष्य..
हिंदुओं के हित की लड़ाई लड़ेगी विहिप…..विमल सिंह
पलियन नाथ धाम गोई में विहिप की मासिक बैठक संपन्न ….
प्रतापगढ़।विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के पलियन नाथ धाम गोई में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की मासिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें हिंदू हित चिंतक सदस्य बनाने चर्चा करते हुए पदाधिकारियों के साथ जिला उपाध्यक्ष विमल सिंह ने लोगों आने वाले आगामी 5 नवंबर से 20 नवंबर तक विश्व हिंदू परिषद द्वारा हिंदू हित चिंतक सदस्यता अभियान के तहत इस बार प्रखंड बेलखरनाथ धाम से 5000 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि विश्व हिंदू परिषद हिंदुओं के हित में सदैव लड़ाई लड़ने का काम करेगी और हिंदू धर्म के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
और उन्होंने सभी हिंदुओं से हिंदू हित में एकजुट रहने की अपील किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला मिलन प्रमुख संगम लाल विश्वकर्मा, प्रखंड मंत्री राम शिरोमण यादव,प्रखंड उपाध्यक्ष सोमनाथ यादव, बजरंग दल सहसंयोजक कमलेश, सत्संग प्रमुख मुन्ना श्रीवास्तव, जिला गोरक्षा प्रमुख विजय सिंह सोलंकी, पृखंड मीडिया प्रमुख,प्रखंड पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। जिसमें संतोष पाठक को धर्म प्रचार प्रमुख और उमाशंकर पाठक को विशेष संपर्क प्रमुख का दायित्व दिया गया।
रिपोर्ट ज्ञान सिंह पी आई न्यूज़
प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश,~9839828010