जी. एम.एकेडमी सलेमपुर में श्रद्धापूर्वक याद किए गए गांधी एवं शास्त्री

इमरान अंसारी ब्यूरो चीफ

सलेमपुर (देवरिया)। आज गांधी व शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर सत्य और अहिंसा के पुजारी, अंग्रेजों भारत छोड़ो के प्रणेता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा जय जवान जय किसान के प्रणेता,सादा जीवन उच्च विचार के साथ सादगी एवं सादगी तथा महानता की प्रतिमूर्ति भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री भारतरत्न लालबहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस पर जी. एम.एकेडमी सलेमपुर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। आज इस राष्ट्रीय पर्व पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. श्री प्रकाश मिश्र एवं प्रधानाचार्या डॉ. संभावना मिश्रा द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। तत्पश्चात इन दोनो युग पुरुषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करके एवं उनके गुणगानों का वर्णन किया गया। इसी क्रम में प्रबंधक डॉ मिश्र ने कहा कि ये दोनो युगपुरुष हमारे आदरणीय हैं, पूजनीय हैं, जिन्हें सम्पूर्ण कृतज्ञ राष्ट्र नमन करता है।
उपप्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि गांधी जी राष्ट्रपिता थे।आजादी की लड़ाई में उनके विशिष्ट योगदान को राष्ट्र कभी भूल नही सकता, शास्त्री जी राष्ट्रसेवा को ही अपना परम सौभाग्य समझते थे।वह सदा जीवन उच्च विचार के धनी थे। उन्होंने शास्त्री जिनके लिए लालो में लालबहादुर, भारत माता का वह प्यारा तथा गांधी जी के लिए चल पड़े जिधर दो डग मग में कविता सुनाया तथा सबको उनके आदर्शो पर चलने की सलाह दी।
प्रधानाचार्या डॉ. मिश्रा ने दोनो महापुरुषों के अनेकों कृतियों का उल्लेख करते हुवे कहा कि राष्ट्र के समग्र विकास के लिए आज आवश्यकता है कि हम इन महापुरुषों के जीवनी से सीख लें और अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें।
विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक दीनानाथ उपाध्याय, आशुतोष तिवारी, प्रमोद कुमार, सुनील गुप्ता, बृजेंद्र तिवारी, परमानंद गोस्वामी, साक्षी उपाध्याय, आदि लोगो ने बड़े ही मार्मिक ढंग से संबोधित किया। इस मौके पर विकास विश्वकर्मा, संपूर्णानंद तिवारी, वंशिका तिवारी आदि अनेकों अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित थे।