सेवा पखवारा कार्यक्रम के तहत पूर्व मंत्री ने किया अमृत सरोवर के किनारे वृक्षारोपण,

हिंदू वर्मा संवाददाता
पट्टी,प्रतापगढ़।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवारा के रूप में मना रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह अमृत सरोवर के किनारे वृक्षारोपण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
अमृत सरोवर सर्वजीतपुर में उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह जी के द्वारा मां दुर्गा के प्राचीन मंदिर में दर्शन पूजन किया गया तदोपरांत माननीय पूर्व मंत्री जी ने अपने बाबा की समाधि पर पुष्प एवं दीप प्रज्वलित कर नमन किया तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवारा अभियान के अंतर्गत अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण किया तथा पूर्व मंत्री जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को दीर्घायु होने की शुभकामना दी।
उक्त कार्यक्रम में पट्टी ब्लाक प्रमुख माननीय राकेश कुमार सिंह पप्पू सिंह जी,ग्राम प्रधान रमेश बहादुर सिंह,ब्लाक प्रमुख आसपुर देवसरा कमलाकांत यादव भाजपा के पूर्व जिला मंत्री डॉक्टर के एल विश्वकर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदुलार सिंह,रामकोला मंडल अध्यक्ष राम आश्रय शुक्ला, रामकोला मंडल उपाध्यक्ष अरविंद तिवारी,पट्टी मंडल अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा,नगर पंचायत पट्टी के चेयरमैन श्री खेदन लाल जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष जुग्गी लाल जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष रामचरित्र वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज सिंह राजू,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव,भाजपा पार्टी मंडल के आईटी प्रमुख आलोक कुमार सोनी,सभासद शिव कुमार पांडे,खंड विकास अधिकारी पट्टी जिला पंचायत सदस्य गिरीश जायसवाल सहितसैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे तथा सभी ने एक स्वर से मां भारती के लाल माननीय मोदी जी को पुनः हृदय से आभार प्रकट किया।